October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

नाले से अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

नाले से अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ज्ञानेन्द्रसिह मोहित”यादव
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव नाले में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय सफाईकर्मी की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि शव मोहल्ला गंगा दरवाजा स्थित शिवालय मंदिर से लगभग 250 मीटर दूर नाले में मिला। मृतक ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसकी उम्र का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है, ताकि युवक की पहचान हो सके।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related posts

नाबालिक बेटी ने बाप पर लगाया बलात्कार का आरोप

admin

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा घाट पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती का किया गया आयोजन

admin

कानपुर में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवरों की हुई मौत

admin

Leave a Comment