October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

मण्डल अचरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

मण्डल अचरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

संवाददाता- सचिन यादव

फर्रुखाबाद /मेरापुर के अचरा मंडल में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यात्रा का शुभारंभ राजाराम इंटर कॉलेज से हुआ, जो रूखया खालिदादपुर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा जी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
वहीं राजाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे तिरंगा यात्रा और भी भव्य एवं जोशीली नजर आई।
पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। मण्डल टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल रहे।
यह भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा अचरा मंडल अध्यक्ष कुनेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा को सफल बनाने में मण्डल महामंत्री एवं यात्रा संयोजक प्रशान्त मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Related posts

कंपिल में ई-रिक्शा से दो बहनों के पर्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

admin

पति का दूसरी औरत से अवैध संबंध, पत्नी बनी हैवान पति पर हमला

admin

धार्मिक गुरु एवं स्थानीय NGOs की बैठक

admin

Leave a Comment