August 19, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

डीटीओ ने 11 क्षय रोगी लिए गोद,बांटी पोषण किट

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

डीटीओ ने 11 क्षय रोगी लिए गोद,बांटी पोषण किट

जिले में इस वर्ष अभी तक 2987 क्षय रोगी लिए गए गोद
ज्ञानेन्द्रसिह “मोहित “यादव
फर्रुखाबाद। सरकार और स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग से ग्रसित लोगों को बीमारी से मुक्ति दिलाने को लेकर गंभीर है। इसी के तहत सीएचसी कमालगंज के चिकित्सा अधीक्षक और प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह में द्वारा सोमवार को 11 टीबी रोग से ग्रसित लोगों को गोद लिया गया। इस दौरान गोद लिए हुए रोगियों को उनके पोषण के लिए गुड़, चना, सत्तू, तिल, गजक, बोर्नवीटा फल आदि दिया गया। प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी रोग संक्रामक रोग है यह एक क्षय रोग से ग्रसित व्यक्ति से सम्पर्क में आने से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है l इसलिए क्षय रोगी को हमेशा खांसते, थूकने के बाद या बात करते समय मास्क लगाए रहना चाहिए l डॉ अजय ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को टीबी के लक्षण प्रतीत हों तो उन्हें छिपाएं नहीं, बल्कि समय रहते अपना इलाज कराएँ और डाक्टर द्वारा दी गई दवा और सलाह को मानें |
डॉ अजय ने कहा कि जिसको यह रोग लग जाता है तो घर वाले उससे दूर भागने लगते हैं यह गलत है क्षय रोग से ग्रसित व्यक्ति का मनोवल बढ़ाना चाहिए जिससे वह इस रोग पर काबू पा सके |
डी टी ओ ने बताया कि जिले में इस समय 3142 लोग क्षय रोग से ग्रसित हैं l जिसमें से अभी तक इस वर्ष 2987 मरीज विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों द्वारा गोद लिए जा चुके हैं l
इस दौरान डॉ विकास पटेल, डॉ निशी गौड़, डॉ अरुण यादव, बी पी एम ज्योति,क्षय रोग विभाग से एसटीएस राजेश पी एस आई से अनुपम मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

Related posts

अंसल API ऑफिस के बाहर हंगामा:निवेशकों से विधायक बोले- किसी का पैसा नहीं डूबेगा

admin

पट्टा आबंटन में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाये: डीएम

admin

भारी बारिश से भरभराकर गिरा दुकान का छज्जा, बहुत बड़ा हादसा टला

admin

Leave a Comment