August 21, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

झोलाछापों पर पैनी नजर, भास्कर की खास रिपोर्ट

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

झोलाछापों पर पैनी नजर, भास्कर की खास रिपोर्ट

अचरा क्षेत्र में बिना नाम-पते के कथित क्लीनिकों का संचालन, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद। अचरा क्षेत्र में कथित रूप से बिना स्पष्ट नाम-पते और आवश्यक चिकित्सकीय प्रमाण-पत्रों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर इन प्रतिष्ठानों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अचरा–सराय अगहत मार्ग, कोला गांव के सामने: स्थानीय लोगों के अनुसार यहां बिना स्पष्ट नाम के एक कथित क्लीनिक संचालित हो रहा है, जहां अनिकेस यादव के चिकित्सकीय गतिविधियों से जुड़े होने की बात कही जा रही है। मामले की विभागीय जांच आवश्यक है।

गनेशपुर चौराहे से पिलखना रोड: चौराहे से करीब 30 मीटर की दूरी पर एक कथित क्लीनिक संचालित होने की जानकारी सामने आई है, जिसे स्थानीय स्तर पर अनुराग पाल से जोड़ा जा रहा है।

अचरा–सराय मार्ग, भटाह गांव के सामने: यहां ‘खाटूश्याम पाली क्लीनिक’ नाम से कथित रूप से चिकित्सा केंद्र संचालित होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों द्वारा इसे आर. सिंह से जोड़कर बताया जा रहा है।

डीएनसी स्पेशलिस्ट होने का भी दावा

इनमें से कुछ कथित क्लीनिक संचालकों द्वारा डीएनसी स्पेशलिस्ट होने का दावा किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि संबंधित व्यक्तियों की शैक्षिक योग्यता, पंजीकरण, क्लीनिकल स्थापना का लाइसेंस और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को क्षेत्र में संचालित ऐसे सभी क्लीनिकों की जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि वहां चिकित्सा सेवाएं देने वाले व्यक्ति पंजीकृत चिकित्सक हैं या नहीं। साथ ही क्लीनिकों के पंजीकरण, लाइसेंस, चिकित्सकीय योग्यता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की भी जांच होनी चाहिए।

Related posts

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

admin

अधेड़ ग्रामीण ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास -जब तक फंदे पर झूल पाता तब तक परिजनों ने देखा और नीचे उतार लिया

admin

Leave a Comment