August 29, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे सुनील यादव का हुआ भव्य स्वागत, माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे सुनील यादव का हुआ भव्य स्वागत, माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व
रिपोर्टर _ सचिन यादव

नबावगज। आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर फर्रुखाबाद जनपद का नाम रोशन करने वाले सुनील यादव आज ट्रेनिंग के बाद जब अपने घर वापस लौटे तो परिवार और क्षेत्रवासियों की खुशी देखते ही बन रही थी।
घर पहुंचते ही सुनील यादव को देखकर उनकी मां और पिता की आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। बेटे को भारतीय सेना की वर्दी में देशसेवा के लिए आगे बढ़ता देखकर माता-पिता का हौसला और खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल था।
जैसे ही सुनील यादव अपने गांव रामनगर शाहीपुर पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और भारत माता की जय के नारों के बीच गांव का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल करने वाले सुनील यादव की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। उनका संघर्ष और सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
सुनील यादव के पिता वीरेंद्र यादव किसान हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर सेना में चयनित होना सुनील की मेहनत और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी है। उनके बड़े भाई भी CRPF में नौकरी कर देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि परिवार में उनकी एक बहन भी हैं।
सुनील यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद हाईस्कूल की पढ़ाई एसएनएम इंटर कॉलेज, कायमगंज से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से प्राप्त की। छात्र जीवन से ही उनमें अनुशासन और राष्ट्रसेवा का जज़्बा दिखाई देता था

Related posts

जिलाधिकारी/सभापति अभिषेक आनंद के द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., महमूदाबाद, सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

प्रधान के पति ने पांच नामों से जमीन खरीदी

admin

कानपुर में अंतिम संस्कार में जा रहे लोग टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:

Bhaskarnews

Leave a Comment