September 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

मेरापुर/फर्रुखाबाद।अचरा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अचरा चौराहे का बाजार पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। जन्माष्टमी को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
बाजार में कान्हा की मनमोहक तस्वीरें, झूले, तिरंगे और रंग-बिरंगी सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सामग्री और सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं।
जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा चौराहा भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है।
अचरा बाजार की आकर्षक सजावट और जन्माष्टमी की रौनक देखने लायक बनी हुई है।

Related posts

जिला जज ने डीएम एसपी के साथ किया जिला जेल का निरीक्षण

admin

आयोजित बैठक में डीएम ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा

admin

अचरा चौराहे पर मिलावटी सोने के आभूषण की प्रमोद ज्वैलरी के नाम दुकान संचालित।

admin

Leave a Comment