March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_चौधरी अजित सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी_

: राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के नवाबगंज चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया।

प्रदेश महासचिव राजीव रंजन ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विस्तार पर चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने का आवाहन किया। उन्होंने पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष जयंत चौधरी जी की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और किसानों तथा आम जनमानस से जुड़ाव की प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम में राजू अवस्थी, राधव शर्मा, दिव्यांश रंजन, सूर्यशी रंजन, शिवजी चतुर्वेदी, सफी उल्लाह, अमन शर्मा, बिटटू सक्सेना, मोहित यादव, गब्बर सिंह राठौर, उज्जवल गंगवार, राजेंद्र सिंह जाटव, विवेक राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

नाबालिग रेप पीड़िता की हुई मौत, दवा खाकर युवक ने बनाए थे संबंध

admin

गर्मी में खान पान को लेकर आमजन को जागरूक किया जाये:-डीएम

admin

चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल

admin

Leave a Comment