October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल

फर्रुखाबाद – चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल | पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से पकड़कर थाने ले आई और उनसे पूछताछ की जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा बताया गया की इन सभी लोगों ने पहले भी कई घटनाओ को अंजाम दे चुके है | प्रशांत उर्फ़ छोटू पुत्र सतीश उर्फ़ पपू निवासी बर्ग्दिया घाट, शहजाद उर्फ़ चंदा पुत्र मोहम्मद इल्याज निवासी हाथी खाना हाल निवासी भूसा मंदी, सचिन उर्फ़ रिशु पुत्र सियाराम निवासी ग्वालटोली फतेहगढ़, मनोज उर्फ़ कल्लू पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ग्वालटोली , शानू पुत्र महेश यादव निवासी ग्वालटोली फतेहगढ़ को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने बताया की सभी अभियुक्तों से 2 मोटर साइकिल , 2 बैट्री , 4 सोलर प्लेट , 1 बोरी में 1 गैस सिलेंडर छोटा व चूल्हा , कुल 8220 रुपये नगद बरामद किये | पुलिस बतया की घटना को अंजाम देने के लिए यह लोग एक टेम्पो का इस्तेमाल करते थे जिसको पुलिस ने टेम्पो नंबर यू पी 76 के 9001 को भी बरामद किया है | सभी अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया |

Related posts

कानपुर में हाथों में कड़ा-कलावा देख लाठी-डंडों से पीटा:यह उत्तम नगर नहीं है,

Bhaskarnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक

admin

ट्रेन की चपेट में आने से युवक के कटे दोनों पैर, हालत नाजुक

admin

Leave a Comment