October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद:
नवाबगंज थाने के गांव नगला चंदेला निवासी प्रकाश शनिवार को अपनी पुत्री गोल्डी की बिदा कराने के लिए गांव नगला दमू गए थे। लेकिन वहां उनकी ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। ससुरालीजनों ने प्रकाश को गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए।

थाना पुलिस ने प्रकाश की तहरीर पर दामाद संजेश कुमार, सानू, रतीराम और उनकी पत्नी चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना नवाबगंज थाने के गांव नगला दमू में शनिवार को हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

लोकसभा में पक्ष में 269, विरोध में 198 वोट पड़े; कांग्रेस ने कंहा , सरकार के पास बहुमत नहीं

admin

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,

Bhaskarnews

Leave a Comment