भास्कर न्यूज़
संवाददाता आगरा –
उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक परीक्षा में पूछे सवाल में पंडित शब्द से शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है कि आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय की परीक्षा में भी इस तरह का प्रश्न आने से विवाद खड़ा हो गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा सात में संस्कृत की परीक्षा में प्रश्न एक के भाग पांच में पंडित शब्द का प्रश्न आया है। परीक्षा के बाद जब विभाग के लोग और ब्राह्मण समाज से जुडे़ शिक्षकों ने इस प्रश्नपत्र को पढ़ा तो उनमें आक्रोशित हो गए। लोग इसे ब्राह्मण समाज और विद्वानों के अपमान के रूप में देख रहे हैं। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
उनका कहना है कि जो प्रश्न पूछा गया वह प्रहेलिका पाठ में पहेली ही नहीं है। जिससे स्पष्ट होता है कि यह कार्य पेपर सेटर ने जानबूझकर किया है। इस तरह प्रश्न यदि शामिल किए जाते हैं, तो वह पाठ का हिस्सा तो होते। लेकिन यह पहेली ही पाठ का हिस्सा नहीं है।
प्रहेलिका: पाठ के आधार पर वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है.
विकल्प: -बादल, पक्षी, वायु, पत्र
जैसे ही यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और विभाग के लोगों ने इसका विरोध किया।शिक्षक संघ का कहना है कि जानबूझकर एक खास वर्ग की भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसे शब्दों का चुनाव किया गया है।ब्राहम्मण जाति को ठेस पहुचना है
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने कहा- ये जानबूझकर किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है। ये बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि पाठ्यपुस्तक के संबंधित पाठ में ऐसी किसी पहेली का जिक्र ही नहीं है, जिसे विभाग ने आधार बनाया है। ऐसा कार्य करने वाले पेपर सेटर के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए
वहीं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना का कहना है कि ‘जिला स्तर पर एक कमेटी होती है, जिसमें डायट एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होते हैं। जिन्हें पेपर बनाने और उन्हें चेक करने की जिम्मेदारी होती है। पहेली जो पूछी गई वह पाठ का हिस्सा नहीं है, जिससे प्रतीत होता है यह जानबूझकर किया गया है। इस प्रश्न की ओर ध्यान न देकर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कार्य किया है। इस मामले की गहनता से जांच होना अनिवार्य है। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर हो।
जांच के दिए आदेश बीएसए जितेंद्र गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा, यह एक संवेदनशील मुद्दा है। हमने परीक्षा पेपर की जांच शुरू कर दी है और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनके ऊपर कार्यवाही की जायगी
