September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दबंगों का कहर: घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडे और तमंचे से हमला, हालत गंभीर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी – दबंगों का कहर: घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडे और तमंचे से हमला, हालत गंभीर

*फर्रूखाबाद* मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्रापहाड़पुर में दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडे और तमंचे से युवक को बुरी तरह पीटा। घटना के समय युवक का परिवार बारात में शामिल होने गया था। गंभीर रूप से घायल युवक बेसुध अवस्था में घर के भीतर पड़ा मिला।सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हमले के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

मनोहारी झांकियों से सजी शोभायात्रा व साहित्यक गूंज एवं विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई बाबा साहब की 134 वीं जयंती

admin

अमेठी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान

admin

अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न

admin

Leave a Comment