जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा याकूतगंज गौशाला का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

24 फरवरी 2025

फर्रूखाबाद, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा याकूतगंज गौशाला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 131 गौवंश पाये गये जिनमे से 65 गाये,37 नंदी,17 वछिया,12 वछडे है,गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 13 बीघा भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 05 केयर टेकर नियुक्त है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने,छाया के लिये पीपल, बरगद,पाकड़ के पेड़ लगाने व डॉक्टर की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये,जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के किनारे मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब को मानक के अनुसार गहरा कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डी0सी0मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत व संवंधित उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष मध्य ने कार्यकर्ताओं के साथ की संवाद बैठक

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया