भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज शाहजहांपुर पहुंचे

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

24 फरवरी 2025

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज शाहजहांपुर पहुंचे

यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं ।के साथ एक पंचायत की पंचायत के दौरान उन्होंने धान खरीद पर गंभीर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने एमएसपी कानून जल्द लाये जाने की भी मांग की। किसान यूनियन की पंचायत का आयोजन पुवाया तहसील के नवीन मंडी परिसर में हुआ जहां बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश टिकट ने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीद में भारी गड़बड़ी की गई है। किसानों का धान खत्म होने के बाद भी सरकारी खरीद जारी रही। उन्होंने धान खरीद की सरकारी नीति पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर के किसान लगातार एमएसपी कानून लागू करने के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर एमएसपी कानून लागू नहीं कर रही है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप