पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर युवक ने की आत्म हत्या

*कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत बीती रात पूरब खेड़ा गांव में एक युवक ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताते चले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरब खेड़ा निवासी श्याम (35) पुत्र रामस्वरूप ने वुधवार दिन में भी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया मृतक शराब का आदी था। मृतक श्याम ने वुधवार दिन में भी कमरे में फांसी लगाई थी, भाभी संगीता के शोर मचाने पर परिजनों ने फंदे से उतर कर समय रहते मरने से बचा लिया था। पूरा परिवार उसे रात तक समझाते रहा, जब सभी लोग परिवार के सो गए, तो उसने पुनः उसी कमरे में बीती रात पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी कछौना पुलिस को दी, कछौना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के पुत्र कृष्णा (8), पुत्री दीपिका (6) व पुत्र गौरव (5) सहित तीन बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही लोग अवसाद/घरेलू कलह से आजिज आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की घटनाओं के मामले प्रकाश में आते हैं। पुरुष महिलाएं वर्तमान समय में छोटी-छोटी बातों में अवसाद में आकर आत्महत्या कर लेते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह नशा का आदी होना, बेरोजगारी, प्रेम में असफलता, पारिवारिक विघटन व बेरोजगारी के कारण आत्महत्याओं की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं कोतवाली क्षेत्र का पूरब खेड़ा गांव कच्ची शराब का हक बना हुआ है। इस गांव में कच्ची शराब का व्यवसाय अनवरत रूप से चल रहा है। जिसमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे इस व्यवसाय में शामिल है। जिसकी गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी आ चुकी हैं, जिसके चलते गांव में गंभीर बीमारी के साथ आय दिन गाली गलौज के साथ लड़ाई झगड़ा, आत्महत्या, चोरी की घटनाएं, घरेलू हिंसा आदि घटनाएं होना आम बात है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप