आईजीआरएस शिकायतों के जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें:-डीएम

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झाजाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें। की अध्यक्षता में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दी जाये। जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें। निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखा जाये। शिकायत अपलोड करने से पूर्व जाँच आख्या का भली भांति अध्ययन कर लिया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन