पिकअप बिजली के खंभे से टकराई लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

22 अप्रैल 2025

फर्रुखाबाद – शहर के मोहल्ला लाल सराय में सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक तेज रफ्तार पिकअप पानी की टंकी के सामने स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई।

मोहल्ले के लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’