नगर निगम की कार्यशैली से परेशांन बसपा पार्षद धरने पर बैठे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

22 अप्रैल 2025

आगरा – नगर निगम की कार्यप्रणाली से खफा बसपा पार्षद पिछले 24 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार रात को वे यहीं पर सोये। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

बसपा पार्षदों का कहना है कि नगर निगम सदन की बैठक जल्द कराई जाए, नालों की सफाई कराई जाए और अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का सुनें।

आगरा नगर निगम का अधिवेशन न बुलाए जाने और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ बसपा पार्षद आक्रोशित दिखे। नाराज पार्षदों ने सोमवार सुबह 10 बजे से नगर निगम के अंदर दे रहे हैं। मंगलवार को भी उनका धरना जारी रहा।

धरनारत पार्षदों ने निगम में ही रात काटी। उन्होंने मेयर और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा-तानाशाह नहीं चलेगी।

Related posts

आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच विवाद :पति ने पत्नी की पिटाई लगाई।c

CM योगी आगरा पहुंचे, आरएसएस के साथ मीटिंग हुई हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:किसानों के अपमान को होनी थी बहस