भास्कर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद –
फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी।
ज्ञानेन्द्रसिह “मोहित “यादव
भास्कर न्यूज एजेन्सी।
फर्रुखाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार रात एसपी ने 4 निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
*फतेहगढ़ कोतवाल लाइन हाजिर*
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
*इनको मिली नई जिम्मेदारी*
1. निरीक्षक रहमत खां को पुलिस लाइन से प्रभारी IGRS जन शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।
2. निरीक्षक प्रेमचंद को प्रभारी AHTU की जिम्मेदारी दी गई है।
3. निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112 बनाया गया है।
4. उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को कमालगंज से प्रभारी आयोग सेल भेजा गया है।
5. उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी जो मऊ दरवाजा थाने में तैनात थे, उन्हें कमालगंज के खुदागंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
6. खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को मऊ दरवाजा थाना भेजा गया है।
7. राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से नखास चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
8. आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
9. शाकिर अली को तिकोना चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
10. सतीश चंद्र यादव को प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ दृष्टि सेल की जिम्मेदारी मिली है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।