भास्कर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद –
फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ।
रोहित यादव मनोहरनगर
संकिसा/फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा में बाबा नीम करोरी महाराज के जीवन एवं उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन 17 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को किया जाएगा। फिल्म का प्रदर्शन संकिसा तिराहे पर पीडब्ल्यूडी बंगले के सामने प्रस्तावित है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
फिल्म का प्रदर्शन सांसद मुकेश राजपूत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। बाबा नीम करोरी महाराज की जन्मस्थली संकिसा में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों, बाबा के भक्तों और ग्रामीणों में विशेष उत्सुकता है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोरी महाराज के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था पर आधारित है। बाबा के परिवार के सदस्यों और भक्तों की ओर से फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। परिजनों और भक्तों का कहना है कि बाबा पर भगवान हनुमान की विशेष कृपा थी और उनके जीवन से जुड़ी अनेक घटनाएं लोगों के बीच आज भी आस्था और विश्वास का विषय हैं।
नगर पंचायत चेयरमैन राहुल राजपूत ने बाबा नीम करोरी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा के चमत्कारों और उनकी हनुमान भक्ति के बारे में अपने से बड़ों से बहुत कुछ सुना है। बाबा जी भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे और उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी। उन्होंने कहा कि बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ शानदार प्रयास है और संकिसा में इसका प्रदर्शन लोगों के लिए विशेष अवसर होगा।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल का नगर पंचायत चेयरमैन राहुल राजपूत तथा सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब पांच बीघे क्षेत्र में वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाने की तैयारी है। आयोजन स्थल पर अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियां शनिवार से शुरू किए जाने की बात कही गई है।दर्शित होगी बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी ‘हनुमान अंश’
बाबा नीम करोरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म को लेकर तैयारियां तेज, पांच बीघे में लगेगा वाटरप्रूफ टेंट।
सचिन यादव
संकिसा/फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा में बाबा नीम करोरी महाराज के जीवन एवं उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन 17 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को किया जाएगा। फिल्म का प्रदर्शन संकिसा तिराहे पर पीडब्ल्यूडी बंगले के सामने प्रस्तावित है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
फिल्म का प्रदर्शन सांसद मुकेश राजपूत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। बाबा नीम करोरी महाराज की जन्मस्थली संकिसा में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों, बाबा के भक्तों और ग्रामीणों में विशेष उत्सुकता है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोरी महाराज के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था पर आधारित है। बाबा के परिवार के सदस्यों और भक्तों की ओर से फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। परिजनों और भक्तों का कहना है कि बाबा पर भगवान हनुमान की विशेष कृपा थी और उनके जीवन से जुड़ी अनेक घटनाएं लोगों के बीच आज भी आस्था और विश्वास का विषय हैं।
नगर पंचायत चेयरमैन राहुल राजपूत ने बाबा नीम करोरी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बाबा के चमत्कारों और उनकी हनुमान भक्ति के बारे में अपने से बड़ों से बहुत कुछ सुना है। बाबा जी भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे और उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी। उन्होंने कहा कि बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ शानदार प्रयास है और संकिसा में इसका प्रदर्शन लोगों के लिए विशेष अवसर होगा।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल का नगर पंचायत चेयरमैन राहुल राजपूत तथा सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब पांच बीघे क्षेत्र में वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाने की तैयारी है। आयोजन स्थल पर अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियां शनिवार से शुरू किए जाने की बात कही गई है।