बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत: 24 घण्टे बाद मिला शव , परिजनों मचा कोहराम

बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत: 24 घण्टे बाद मिला शव , परिजनों मचा कोहराम
भास्कर न्यूज़
रिपोर्टर ओम शक्ति
कंपिल/फर्रुखाबाद
खेतों से चारा काटकर घर आ रहे युवकों की नाव पलट गयी। जिससे तीन युवक डूब गए। ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया। जबकि एक युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव 24 घंटे के बाद बरामद कर पाया, शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी नीतेश राजपूत अपने दो साथियों हरदौल व प्रताप सिंह के साथ शनिवार सुबह नाव से चारा लेने खेतों की तरफ गए थे। खेतों में बाढ़ का पानी भरा है। जिससे ग्रामीण चारा लाने के लिए नाव का उपयोग करते हैं। चारा लाते समय अचानक नाव पलट गयी। जिससे तीनों युवक डूबने लगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने हरदौल व प्रताप सिंह को बचा लिया। जबकि नीतेश गहरे पानी में डूब गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। स्वजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। गोता खोरो की कड़ी मशक्कत के बाद शव को 24 घंटे बरामद कर पाया l थानाध्यक्ष विश्व नाथ आर्या ने बताया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप