मारपीट में एक घायल पुलिस को दी गई तहरीर

मारपीट में एक घायल पुलिस को दी गई तहरीर
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जहीर खान
कमालगंज
थाना क्षेत्र कमालगंज के ग्राम खुदागंज निवासी मुकेश पुत्र राजाराम ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया सुबह 9:00 बजे लगभग खेत को लेकर मेरे पिताजी से गांव के ही राम जी, श्याम जी, पुत्र शिशुपाल सैनी से छुटपुट विवाद हो गया था शाम 4:00 बजे लगभग मेरा भाई श्याम सिंह अपने गांव के कनकौली गांव जा रहा था तभी रास्ते में विवाद के चलते उन लोगों ने मेरे भाई को गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारा पीटा तथा जाति सूचक गालियां देते हुए सर फोड़ दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई गंभीर हालत में भाई को लेकर थाने आए जहां पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेज दिया पुलिस को दी गई तहरीर पर पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप