लखनऊ में गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाकर युवक ने दी जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ )

लखनऊ में एक होटल के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका ने जान देने की कोशिश। इसमें प्रेमी की मौत हो गई है, जबकि प्रेमिका बच गई है। प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दी। प्रेमिका ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है।

पूरा मामला पारा इलाके में स्थित एक होटल का है। दोनों की खोजबीन करते होटल पहुंचे दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को बताई । पुलिस ने युवती को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं, युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा दिया है।

परिजनों का आरोप- युवती ब्लैकमेल कर रही थी परिजनों का कहना है कि अभिषेक की शादी तय हो चुकी थी। अगले महीने यानी दिसंबर में शादी होनी थी। इसकी जानकारी पर उसकी प्रेमिका ब्लैक मेलिंग करने लगी थी। वह इन सबसे परेशान हो गई थी । इसी वजह से युवक को यह कदम उठाना   पड़ा है।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी