बदायूं में ब्रांडेड कंपनी के धोखे में बेची जा रही है मोबिल ऑयल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं)

बदायूं में ब्रांडेड कंपनी के मोबिल ऑयल के धोखे में नकली मोबिल ऑयल बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। उसावां इलाके में एक दुकान पर नकली मोबिल ऑयल के 132 डिब्बे बरामद हुए हैं। ये एक लीटर वाले हैं। संबंधित कंपनी के इंवेस्टीगेटर की ओर से इस घटना का कॉपीराइट अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला उसावां के अकबरपुर में स्थित सुमित आटो पार्ट्स नाम की दुकान का है। यहां के सथरा गांव निवासी सुमित पुत्र लाल बहादुर आटो पार्ट्स की दुकान अकबरपुर में चलाता है। उसकी दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के इंवेस्टीगेटर अनुकल्प सिंह निवासी गांव पहाड़पुर थाना कंपिल फतेहगढ़ समेत मैनेजर लालसिंह भी ग्राहक बनकर वहा पहुंचे इन लोगों ने दुकान मालिक से अपनी कंपनी के मोबिल आयल की केन मांगी तो उन्हें वो आयल मुहैया कर दिया गया है। बारीकी से चेक किया तो पता चला कि मोबिल आयल नकली है, उसके ढक्कन पर सील भी नहीं लगी है। संबंधित व्यापारी से माल के कागजात आदि मांगे तो वो नहीं दे रहा है।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी