विधायक नसीम सोलंकी ने जीत के बाद महराजगंज जेल में पति इरफान सोलंकी से की मुलाकात

कानपुर की सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी जीत के बाद महराजगंज जेल में पति इरफान सोलंकी से मुलाकात की। नसीम के साथ उनकी दोनों बेटियां, सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी और अमिताभ बाजपेयी भी थे।

 आधे घंटे मुलाकात हुई। नसीम को देखते ही इरफान के आंसू छलक पड़े। इरफान ने कहा- वनखंडेश्वर मंदिर में जाना और कोई काम हो तो जरूर करवाना। नसीम सोलंकी ने कहा- मुलाकात के दौरान इरफान खूब रोए। इरफान ने कानपुर और सीसामऊ क्षेत्र की जनता का शुक्रिया अदा किया।

इरफान ने कहा- जनता ने बेगुनाही का सबूत दिया नसीम ने कहा- चुनाव जीतने का मकसद पूरा हुआ। बीते 2 साल से जीवन में रात थी, अब दिन हो गया है। मुलाकात के दौरान इरफान ने कहा कि जनता ने उनकी बेगुनाही का सबूत दे दिया है। नसीम को नसीहत देते हुए इरफान ने कहा कि क्षेत्र में 2 साल से विकास कार्य नहीं हुए हैं। जल्द से जल्द विकास कार्य कराओ।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप