कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ी:दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला

कानपुर के बर्रा में जयमाल के बाद दूल्हा अपनी दो गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में शराब और सिगरेट पीने चल गया। लड़की पक्ष के लोगों ने यह सीन देखा तो हंगामा हो गया। बात दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से इनकार कर दिया। रात भर खूब हंगामा हुआ। यहां दोनों पक्षों में पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। दोनों पक्षों में आपस में तनातनी हो गई।

मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को बैठाकर समझा रही है। तीन घंटे से थाने में हंगामा चल रहा है। वहीं लड़की पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बर्रा थाने में तहरीर दी है।

जयमाल के बाद सात फेरों समेत अन्य रस्मों की हो रही थी तैयारी

कानपुर के बर्रा विश्वबैंक निवासी युवक हिमांशु की शादी मंधना की रहने वाली निहारिका (काल्पनिक) से तय हुई थी। लड़का शादी-ब्याह में ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करता है। लड़के वालों ने शादी से पहले यह शर्त रखी थी कि वह बारात लेकर नहीं जाएंगे, लड़की वालों को बर्रा में ही आकर शादी करनी होगी।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी