– गांव विल्सड का मूल निवासी सिपाही वर्तमान में मथुरा कोर्ट में तैनात था
– घर पहुंचे शव को लेकर परिजन पहुंचे थाना कंपिल , जहां भरा गया पंचनामा
– मौत का कारण ग्रामीण संदिग्ध बता , – कर रहे हैं दुर्घटना पर संदेह व्यक्त
भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अभी वीते रविवार वाले दिन बताया गया कि एक पुलिस सिपाही अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसकी उपचार के दौरान कानपुर अस्पताल में मौत हो गई । मृतक जनपद एटा , थाना राजा का रामपुर के गांव विल्सड का निवासी अरुण कुमार पाण्डेय वर्तमान में जनपद मथुरा में किसी न्यायालय ड्यूटी पर तैनात था । वहीं से ट्रेन द्वारा आया था , वह ट्रेन से उतर कर स्टेशन के पास स्थित गांव नगला मौजी में खडी अपनी वाइक लेकर किसी काम से कंपिल क्षेत्र के किसी गांव गया था । बताया गया कि वहीं से वाइक द्वारा अपने घर गांव विल्सड़ जा रहा था । परिजनों के अनुसार जब अरुण कंपिल – रुदायन रोड पर स्थित गांव मानिकपुर के पास खारजा नहर नाला पुलिया के निकट पहुंचे वैसे किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई । टक्कर लगने से अरुण गंभीर घायल हो वहीं गिर पड़े जबकि घबराया वाहन चालक और तेजी से वाहन दौड़ाता हुआ वहां से चला गया । सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए घायल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले कर पहुंचे । जहां से हालत गंभीर बता उसे रेफर कर दिया गया , तो घायल सिपाही को उपचार हेतु कानपुर ले जाया गया । जहां कानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।
इनसेट :-
घर लाया गया शव – पहुंचाया थाने पुलिस ने भरा पंचनामा
कायमगंज : –
ग्राम विल्सड निवासी मृतक सिपाही का शव सोमवार को देर शाम उसके पैतृक गांव लाया गया । जहां घटना थाना कंपिल की होना बताकर परिजन शव कंपिल थाने लेकर पहुंचे । घटना की जानकारी दी । कंपिल थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । उधर बताया गया कि मृतक का एक आवास फतेहगढ़ दुर्गा कालोनी में भी है । जहां उसकी पत्नी अपने बेटे आयुष तथा बेटी के साथ रहती है । मौत की खबर मिलने पर वह तथा बच्चे भी गांव पहुंच गए । सभी गमगीन हालत में रो -रो कर बेहाल हो रहे हैं ।
इनसेट :-
दुर्घटना को संदिग्ध मान ग्रामीण कर रहे संदेह व्यक्त
कायमगंज : –
सिपाही अरुण कुमार पांडे की मौत कैसे हुई यह बात पूरी तरह संदेह की स्थिति में बनी हुई है । परिजन मौत का कारण अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से होना बता रहे हैं । वहीं नाम उजागार ना करने का अनुरोध कर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वाहन द्वारा टक्कर लगने का तो केवल बहाना है । जबकि अरुण की मौत संदिग्ध रूप से हत्या की साजिश जैसी है। खैर कुछ भी स्थिति हो किन्तु किसी की भी मौत होती तो दुखद ही है । इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का बहुत कुछ पता चल जाएगा । पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी ।