अब तक एलियन से जुड़ा कोई सबूत नहीं देखा- मस्क

Bhaskar News Agency

28 Apr 2024

मलेशिया के लापता हुए विमान MH370 से जुड़ा एक नए वीडियो सामने आया । इसे MH370 का ड्रोन वीडियो कहा गया है। वीडियो में विमान के बेहद करीब कुछ उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस पर एक यूजर ने लिखा, “प्लेन के इतने करीब उड़ते गोल ऑब्जेक्ट किसी ऑपरेशन का हिस्सा लग रहा है। गोले की चारों तरफ प्लाज्मा क्षेत्र है, जो ग्रैविटी की तरह है।”

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे इस वीडियो पर टेस्ला के CEO एलन मस्क का बयान सामने आया है। मस्क ने कहा कि उन्होंने अब तक एलियन से जुड़ा कोई सबूत नहीं देखा है। अगर उन्हें इसकी जानकारी मिलेगी तो वे जरूर साझा करेंगे।

वीडियो से जुड़े पोस्ट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने कहा, “स्पेसएक्स के करीब 6 हजार सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में मौजूद हैं। इसके बावजूद हमें अब तक एक बार भी एलियन के करीब से गुजरना नहीं पड़ा है।”

Related posts

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच विवाद :पति ने पत्नी की पिटाई लगाई।c

20 फरवरी को ऑपरेशन से बेटे को जन्म के 15 दिन बाद महिला की मौत