कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो दलाल शिवम अग्रवाल के मोबाइल से मिले हैं। कुछ ऐसी चैट भी मिली हैं, जो इस काले कारोबार का खुलासा करती हैं।

पहला वीडियो- इसमें किडनी निकालने वाला डॉक्टर अफजल दिख रहा है। वह नोटों की गड्डियों पर लेटा है। बेड पर करीब 15 लाख रुपए चादर की तरह बिछे दिख रहे हैं।

दूसरा वीडियो- इसमें दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका रोते हुए नजर आ रही। एंबुलेंस का ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला (स्टेथोस्कोप) लगाकर उसका चेकअप कर रहा है। कह रहा है कि तुम्हें इंजेक्शन देना पड़ेगा। अरेबिका आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुकी है।

तीसरा वीडियो- इसमें पंजाब का एक मरीज आहूजा हॉस्पिटल के सामने अपना दुख बता रहा। वो कहता है- मुझसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 43 लाख रुपए ले लिए। अब मैं सुसाइड ही कर सकता हूं।शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़ा किडनी ट्रांसप्लांट मामले में दलाल की भूमिका में है। इसका मुख्य काम ग्राहक खोजने का था। अरेबिका की किडनी ट्रांसप्लांट का सौदा 2 से ढाई करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी