अमेठी में तिलक से 10 दिन पहले हुई युवती लापता डेढ़ लाख रुपए और जेवरात साथ ले गई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला)

अमेठी में तिलक के ठीक दस दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। और जाते समय युवती डेढ़ लाख रुपए नगद और लाखों रुपए की ज्वेलरी भी लेकर चली गई। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई  है, जिसके बाद भाई की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बसावन मजरे रस्तामऊ गांव का है, जहां गांव की रहने वाली एक युवती का 26 नवंबर को तिलक था। उसकी शादी 4 दिसंबर को तय थी। परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था।तिलक के ठीक 10 दिन पहले 16 नवंबर को युवती अपने प्रेमी के साथ घर में रखें लाखों रुपए की नगदी और लाखों रुपए की जेवर लेकर फरार हो गई।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार