अमेठी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

अमेठी में बीती रात दुकान बंद कर घर जा रहे साइकिल रिपेयर मिस्त्री को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास का है, जहां पास के ही गांव महमूदपुर के रहने वाले मो नसीम (65) पुत्र जब्बार अमेठी कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मार्केट में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है । बीती रात करीब 9 बजे नसीम दुकान बंद कर बाईपास के रास्ते घर जा रहा था तभी सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था !

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार