अम्बेडकरनगर में पहुंचे आज सीएम योगी आदित्यनाथ जी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अम्बेडकर नगर )

योगी आदित्यनाथ आज कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को धर्मराज निषाद के समर्थन में जनसभा से लोग पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ इब्राहिमपुर थाना के इलाके के डांडी मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने अपनी  पूरी ताकत लगा दी थी  भाजपा की तरफ से इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चुनाव की घोषणा के बाद दूसरी बार जनसभा करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले 10 नवंबर को कटेहरी के राम देव जनता इंटर कालेज के मैदान में जनसभा कर चुके हैं।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन की  अलर्ट

आज मुख्यमंत्री इब्राहिमपुर थाना इलाके के डांडी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम के जनसभा की सफलता के लिए जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय ने अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभाली है।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन