अम्बेडकरनगर में 2 हजार कुंतल गेहूं के बीज की हुई मांग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकरनगर)

अम्बेडकरनगर में किसानों को गेहूं की बुवाई में गेहूं की बीज की कमी न हो। इसके लिए कृषि विभाग ने दो हजार कुंतल अतरिक्त बीज शासन ने मांगा की  है। शासन ने कृषि विभाग को इस बार 6720 क्विंटल गेहूं के बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें छह हजार क्विंटल बीज का ऐलान हो चुका है। अब तक 5500 क्विंटल बीज किसान खरीद चुके हैं।

गेहूं के बुवाई के समय किसानो को गेहूं के बीज उपलब्ध कराये जा रहे है। जिस जिले मे किसान को एक लाख 19 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती करते है। किसान अपने घर में मौजूद बीज के अलावा सरकारी गोदामों व निजी दुकानों से भी गेहूं का बीज खरीदते रहते हैं।

सरकारी बीज किसानों को कृषि विभाग के अलावा सहकारी समितियों, नेशनल सीड कारपोरेशन व बीज विकास निगम द्वारा भी उपलब्ध कराया    जाता है। कृषि विभाग को गेहूं का बीज अक्तूबर में मिल गया था। नवंबर की शुरुआत में ही इसको किसानों को बेचना शुरू कर दिया गया था ।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप