अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी( बदायूं )

बदायूं के हजरतपुर में युवक कीहुई  हत्या की वजह अवैध संबंध थे । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो यह राजफाश हुआ। आरोपी ने कबूला कि उसके परिवार की एक महिला से युवक के संबंध थे। गांव ्केर लोग इस बात का उसे ताना देते थे। की इसी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सेना गांव के सहदेव (28) की रविवार रात जर्सी से गला कसकर की गई हत्या । उसका शव सोमवार सुबह चारपाई पर रजाई से ढका मिला। गले में जर्सी कसी हुई थी। आंख पर भी चोट का निशान था। यह जर्सी गांव के ही सुशील उर्फ स्वामी की थी। परिजनों का कहना था कि रात तक दोनों साथ देखे गए थे, जबकि सुबह सहदेव का शव मिला। सुशील के खिलाफ घटना का मुकदमा भी लिखा है ।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी