अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न

हरदोई।अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी अष्टमी रामनवमी के अवसर पर जनपद के राम मंदिरों/ हनुमान मंदिरों/ देवी मंदिरों/ वाल्मीकि मंदिरों/ शक्तिपीठों में भजन/कीर्तन/पाठ किया जाना है। इसके आयोजन हेतु जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया। तहसील व ब्लॉक स्तरीय समितियों की बैठके कर ली गयी हैं। तहसील स्तर की समिति उप जिलाधिकारी व ब्लॉक स्तर की समिति खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी। जनपद में कार्यक्रमों के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक 4 अप्रैल को 2:00 बजे विवेकानंद सभागार में होगी। सभी सम्बंधित मंदिरों पर साफ सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप