एक्सीडेंट में घायल युवक की कई दिन बाद होश आने पर हुई पहचान

भास्कर न्यूज एजेंसी

कछौना/हरदोई( संवाददाता)कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम हेमन खेड़ा (हथौड़ा) निवासी पिंटू पुत्र वीरेंद्र दीपावली से गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु कहीं पता नहीं हुआ। परिजन काफी परेशान हो गए। कोतवाली कछौना में गुमशुदगी दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार काकोरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। उसे अचेत अवस्था में राहगीरों ने इमरजेंसी वाहन से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अज्ञात व्यक्ति का निःस्वार्थ भाव से इलाज किया। लगभग एक माह बीत भी जाने के बाद मंगलवार को इनको होश आया, तब इन्होंने डॉक्टरों को अपना नाम पिंटू पुत्र वीरेंद्र बताया, परंतु हालत अच्छी न होने के कारण अपना पता नहीं बता सके। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी फोटो व नाम सोशल मीडिया पर वायरल किया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इनकी पहचान पिंटू पुत्र वीरेंद्र निवासी हेमन खेड़ा (हथौड़ा) के रूप में हुई। जानकारी होते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि पिन्टू सफ़ाई कर्मी का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों ने केजीएमयू के स्टाफ व डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद कहा है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप