कटेहरी में दो नेताओं ने बदली समीकरण की भूमिका

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकर नगर)

कटेहरी विधानसभा में 33 साल बाद बीजेपी को जीत मिली है। इस जीत में बीजेपी के दो नेताओं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही और वरिष्ठ बीजेपी नेता अजीत सिंह का बड़ा योगदान माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी को मजबूत कराया है। यही वजह बनी की बीजेपी ने 33 साल बाद बड़े अंतराल से जीत दर्ज की है ।

वरिष्ठ बीजेपी नेता अजीत सिंह टिकट के दावेदार थे। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिली , लेकिन वह बीजेपी के लिए लगातार अपने समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार करते रहे है। जिस क्षेत्र से अजीत सिंह आते है, वहां 2022 के चुनाव में सपा बहुत मजबूत थी, लेकिन इस बार अजीत के बीजेपी में आने से यहां बीजेपी मजबूत हो गई ह । अजीत ने सदस्यता अभियान में 11 हजार से ज्यादा लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाया है। उन्हें बीजेपी की मुख्य धारा में लाया है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार