करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कमालगंज फर्रुखाबाद

 

*कमालगंज* थाना क्षेत्र के खेरे नगला गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन पुत्र वीरभान के रूप में हुई है। अमन के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं परिजनों के अनुसार, अमन अपने घर के चौतरे पर समर पंप खोलकर बंद कर रहा था। इसी दौरान लगभग 25 फीट लंबा लोहे का पाइप उठाने पर वह ऊपर से गुज़र रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही अमन मौके पर ही तड़पने लगा घटना के तुरंत बाद परिजन उसे मोटरसाइकिल से कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने अमन को मृत घोषित कर दिया अमन अपने परिवार में सबसे छोटा बेटा था। मां धारादेवी और बड़ा भाई ध्रुव गहरे सदमे में हैं। बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार