कार ने 2 ई-रिक्शा को मारी टक्कर…17 स्कूली बच्चे घायल:

भास्कर न्यूज एजेंसी(लखनऊ)

बच्चों की चीख सुनकर दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस गाड़ी (UP 32 MD 0873) से हादसा हुआ है, उसमें सामने एडवोकेट लिखा हुआ है। घटना के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। हादसा लोको काॅलोनी आनंदबाग के पास बुधवार सुबह 7.20 बजे हुआ है। सीएमएस स्कूल के स्टूडेंट हरिओम का पैर टूट गया है। मुंह में भी गंभीर चोट आई है। परिजनों ने हरिओम को चरक अस्पताल में भर्ती कराया है।

ई-रिक्शा चालक लाल बहादुर को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लाल बहादुर के पैर में फ्रैक्चर है। लाल बहादुर ने ही CMS के आनंद नगर शाखा के स्पोर्ट टीचर को फोन लगाकर एक्सीडेंट होने की जानकारी दी थी।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप