काली नदी में डूबने से अग्निवीर समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग न्यूज: काली नदी में डूबने से अग्निवीर समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत0
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
फर्रुखाबाद जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित काली नदी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें अग्निवीर सहित दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने परिवार के साथ जनपद मैनपुरी के थाना बेवर अंतर्गत एलाऊ माझगांव में आयोजित भागवत कथा का सामान विसर्जित करने के लिए काली नदी पहुंचे थे।
स्नान करते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। शवों के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और हर कोई शोक में डूब गया।फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी