कुएं में गिरे बुजुर्ग को सांप ने काटा अस्पताल ले जाते समय अचानक हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या)

अयोध्या के मिल्कीपुर में बुजुर्ग देवनाथ तिवारी की सर्प दंश से मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब देवनाथ फिसल कर कुएं में गिर गए और कुएं में मौजूद सर्प ने उन्हें डस लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के गौरन पुरवा गांव निवासी देवनाथ तिवारी अपने घर के सामने स्थित कुएं के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक कुएं में फिसल गए है कुएं में मौजूद जहरीले सांप ने उनके हाथ को जकड़ लिया और कई जगह पर काट लिया। परिजनों के चीखने चिल्लाने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर घटना की जानकारी  फायर कर्मियों को दी।

सूचना मिलते ही फायर कर्मी और पीआरबी 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर कुएं में गिरे वृद्ध को बाहर निकल गया। किंतु जहरीले सांप ने वृद्ध के जकड़े हाथ को नहीं छोड़ा और वह भी बाहर आ गया। किसी तरह से विषैले सांप से वृद्ध का हाथ ग्रामीणों ने छुड़ाय। उधर आनन- फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोश हुए वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार