कोहरा के कारण कानपुर में 6 गाड़ियां टकराईं

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (कानपूर )

यूपी में शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया। कानपुर में घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। उत्तराखंड के रुड़की में भी कोहरे के चलते स्कॉर्पियो हाईवे पर पलट गई। हादसे में मेरठ के 4 लोगों की मौत हो गई।

आगरा में 20 कदम की दूरी ताजमहल नहीं दिख रहा था। लखनऊ में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर रही। अयोध्या का राम मंदिर कोहरे में छिप गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है- अभी 2 दिन पारा लुढ़केगा। न्यूनतम तापमान में 3-4 °C गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप