क्रुणाल और भुवनेश्वर RCB के लिए खेलेंगे; यानसन को पंजाब ने खरीदा

IPL मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन सऊदी अरब के जेद्दाह में जारी है। सेट-1 में शार्दूल ठाकुर, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल जैसे प्लेयर्स अनसोल्ड रहे। वहीं सैम करन की चेन्नई में वापसी हो गई। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और रोवमन पॉवेल भी सस्ते में बिक गए।

पहले दिन 10 टीमों ने 467.95 करोड़ रुपए में 72 खिलाड़ी खरीदे। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर 2 सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंत को 27 करोड़ में लखनऊ और श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी भारतीय ही रहे।

स्टोरी में जानिए आपकी पसंदीदा IPL टीमों में किन प्लेयर्स की एंट्री हुई…

1. चेन्नई सुपर किंग्स: करन को फिर खरीद लिया नूर अहमद (₹10 करोड़), रविचंद्रन अश्विन (₹9.75 करोड़), डेवोन कॉन्वे (₹6.25 करोड़), खलील अहमद (₹4.80 करोड़), रचिन रवींद्र (₹4 करोड़), राहुल त्रिपाठी (₹3.40 करोड़), सैम करन (₹2.40 करोड़), विजय शंकर (₹1.20 करोड़)।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप