क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ

भास्कर न्यूज़
संवाददाता
रोहित विश्वकर्मा
दरियाबाद बाराबंकी

दरियाबाद क्षेत्र तमाम जगहों पर ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
जगह-जगह भजन व कीर्तन और सुंदरकांड होते रहे

*बजरंग बिक्री फील्ड गोकुला भट्टे पर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया*
गया सुबह से सुंदरकांड उसके पश्चात भंडारे में पूरी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया
भट्टे के मालिक राजेंद्र कुमार के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें उनके सहयोगी विजय कुमार वर्मा अपने साथियों के द्वारा पूरी व्यवस्था की देखरेख की
और भंडारे में आए पूर्व ब्लाक प्रमुख चमन सिंह अपने साथियों के साथ प्रसाद को ग्रहण किया और तमाम क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद को पाकर अपने जीवन को धन्य किया

*मथुरा नगर क्षेत्र के राजा राय दीनानाथ बाली नगर*
ब्रह्मदेव के स्थान पर नवयुवकों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूरी सब्जी खीर का वितरण हुआ
अमित सोनी, सुमित सोनी ,आदर्श सोनी,गणेश सोनी,शुभम वैश्य,आदर्श कुमार सोनी, आदि ग्राम वासी पुण्य के भागी बने

*मथुरा नगर के मथुरा मालन बाबा स्थित देवस्थान पर सात दिवसीय चल रही भागवत के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन*
मंगलवार के दिन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तगण वह आसपास से आए गांव के लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया जिसमें रिंकू श्रीवास्तव, कपिल कुमार वर्मा,इंदू बाबा, मनोज कुमार कश्यप,सौरभ वर्मा, आदि लोगों के सहयोग से भंडारे को संपन्न किया गया

*जगन्नाथ मिष्ठान भंडार रेलवे स्टेशन दरियाबाद भंडारे का आयोजन*
जिसमें हलवा पूरी और चने का हनुमान जी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया और आने जाने वाले राहगीरों को रोक रोक कर प्रसाद दिया गया और क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन होता रहा राहुल गुप्ता, अभय गुप्ता, अजीत गुप्ता,सोनू गुप्ता,पंकज गुप्ता, जगरनाथ गुप्ता ,इन लोगों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया

Related posts

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 300 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान