गरीब के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख – तबाही का मंजर देख बिलख पड़ीं महिलाएँ

गरीब के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख
– तबाही का मंजर देख बिलख पड़ीं महिलाएँ
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कड़ी मेहनत के बाद पाई पाई कर जोड़ा गृहस्थी का सामान लगी भीषण आग की चपेट में आकर राख की ढेरी में बदल गया – तबाही का मंजर देख घर की महिलाएं बिलख पड़ीं । कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योर खास निवासी कप्तान बाथम के घर संदिग्ध हालात में आग लग गयी। तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां बधी भैस को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर झुलने से बचा लिया । पानी, मिट्टी बालूआदि डालकर ग्रामीणों ने कडी मेहनत करआग बुझाने का प्रयास किया। किन्तु तब तक 10 हजार रुपए नगद तथा कपड़ा विस्तर आदि गृहस्थी का सामान जलकर तबाह हो गया। पीडित के अनुसार लगभग 50 हजार का नुकशान हुआ है । अग्नि कांड की सूचना पर गांव पहुँचे हलका लेखपाल शिवम तिवारी ने आग से हुई क्षति का आकलन किया।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप