गैस एजेन्सी में हुई लूट की घटना में एक बदमाश गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी l
स्वाट/सर्विलांस एवं थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चेकिंग की जा रही थी कि मैनुअल इंटेलीजेंस से प्राप्त सूचना के आधार पर लहडरा मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ रोहित जाट पुत्र मानसिंह निवासी पण्डरावल शिकारपुर थाना छत्तारी जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल व लूट से सम्बन्धित 6500/- रूपये नगद बरामद किया गया।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी