गौहानी संपर्क मार्ग निर्माण में अनिमितताओं की ग्रामीणों ने की शिकायत

गौहानी संपर्क मार्ग निर्माण में अनिमितताओं की ग्रामीणों ने की शिकायत

कछौना, हरदोई( भास्कर न्यूज)लखनऊ पलिया एनएच 731 से गौहानी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें गौहानी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही अनिमितताओं की शिकायत शासन से की है।

बताते चले वर्तमान समय में लखनऊ पलिया हाईवे एनएच 731 से गौहानी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत चल रहा है। इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गौहानी ग्राम सभा में नाली निर्माण कार्य में अनिमितताएं बरती जा रही है। जिससे भविष्य में समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने पर जल भराव की समस्या खड़ी हो जाएगी। नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। आबादी क्षेत्र में सड़क आरसीसी का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण शिवदयाल, सिपाही लाल, ग्राम सेवक, वीरेंद्र कुमार, शिवम वर्मा, अरुण कुमार, दीपक वर्मा आदि ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

Related posts

युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

अखिल भारतीय डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मारक रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें