भास्कर न्यूज़ एजेंसी
07 अक्टूबर 2025
रायपुर(छत्तीसगढ़)
धरसीवा जनपद पंचायत के ग्राम साँकरा में सरपंच, सचिव और उपसरपंच की मिलीभगत से सरकारी नक्शे का दुरुपयोग कर निजी भूमि पर अवैध सीसी रोड का निर्माण किया गया है। वार्ड क्रमांक 18 में स्थित यह सड़क लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है, जिसका निर्माण सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया है।
जनपद सदस्य अंजीत सायतोडे कि ग्राम पंचायत द्वारा दिखाए गए नक्शे में खसरा वार्ड नंबर 13 के भूमि को सरकारी भूमि के रूप में दर्शाया गया है। इसके चलते, सरपंच और सचिव ने इस भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर सीसी रोड का निर्माण किया, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हुआ। इस कार्रवाई के पीछे की मंशा स्पष्ट है—निवासी कॉलोनी से अवैध उगाही करके लंबा मुनाफा कमाना।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सीसी रोड का निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि यह स्थानीय विकास कार्यों के प्रति भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ पंचायत प्रणाली की ईमानदारी पर धब्बा लगाती हैं और समाज में असंतोष बढ़ाती हैं।
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ने अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मामले में सरपंच और सचिव का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस अवैध निर्माण को तुरंत रोकें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ग्राम साँकरा की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा करे। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके। वर्जन
जनपद सीईओ आशीष केसवानी ने कहा मामले का जांच करवाएंगे और कार्रवाई करेंगे।