फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है।दूसरा वीडियो 2 मिनट का है।इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वे ही कह दें कि कुछ नहीं होगा, तो हम कहां जाएं? मैं जेबी गौतम के साथ 4 साल से पत्नी की तरह रह रही थी, लेकिन उसने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।

सिपाही ने मुझे धमकाया और कहा- पुलिस वाले का कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? अब मैंने अपनी जान दे दी है। उम्मीद है कि मरने के बाद मुझे इंसाफ मिलेगा।

पुलिस के मुताबिक, फैशन डिजाइनर सिपाही के साथ 4 साल से लिव-इन में रह रही थी। वह सिपाही से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर वह फंदे से लटकी मिली। घटना बुधवार रात की है, लेकिन आज फैशन डिजाइनर का वीडियो सामने आया है।डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- फैशन डिजाइनर ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।

सिपाही ताजगंज थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह कानपुर के सरदापुर गांव का रहने वाला है, जबकि फैशन डिजाइनर कासगंज की रहने वाली थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद से वह सिपाही के साथ आगरा में रह रही थी। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के सैनिक नगर का है।आरोपी सिपाही जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

आगरा के पिनाहट के कुकथरी गांव में कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस फैली तो घुटन हुई,

अलीगढ़ में पत्नी की बीमारी और साले की धमकी से टूटा युवक,ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी:

यूपी ATS ने आगरा से ।हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार