तहसील समाधान दिवस में हंगामा:विधायक-एसडीएम में नोकझोंक, जांच की मांग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा -फर्रूखाबद के तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि पैमाइश को लेकर एसडीएम और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह मामला शनिवार को उस समय सामने आया, जब ग्राम मुरैठी निवासी रघुराज सिंह के खेत की पैमाइश संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई चल रही थी।

रघुराज सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि गाटा संख्या-43 की पैमाइश का आदेश पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन राजस्व टीम कई बार मौके पर पहुंचकर भी पैमाइश पूरी नहीं कर सकी। उनका कहना था कि दूसरे पक्ष के प्रभाव के चलते पहले समय लिया गया और बाद में पैमाइश रोक दी गई।

समाधान दिवस में मौजूद विधायक डॉ. सुरभि ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग एवं गैंगस्टर प्रवृत्ति के लोगों के दबाव में पैमाइश रोकी गई है। विधायक ने सवाल किया कि जब आदेश पहले से जारी था, तो उसे बीच में रोकने की आवश्यकता क्यों पड़ी।विधायक डॉ. सुरभि ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही है। समाधान दिवस में उठा यह मामला प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप