चापड़ से हमला कर अधेड़ की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

चापड़ से हमला कर अधेड़ की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
हरदोई।जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर में मामूली विवाद से उपजी रंजिश में बुधवार की देर रात चापड़ से हमला कर अधेड़ की हत्या कर दी गई।कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की लिखित सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी परशुराम ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसके गांव के अमरकांत पुत्र रमेश ने अपने भाई विक्रम और साथी परशुराम के साथ शराब के नशे में गांव के एक व्यक्ति से झगड़ा कर रहे थे।उसके भाई 52 वर्षीय सुनीत कुमार उर्फ चम्पू ने झगड़े का बीच बचाव किया था।इसी बात की रंजिश मानते हुए बुधवार को देर रात में घर के बाहर जानवरों की देख रेख करने के लिए गोडा में सो रहे उसके भाई चम्पू की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी।सुबह भाई के न जागने पर वह उन्हें जगाने गया तो चारपाई पर खून से लथपथ उसके भाई का शव मिला।घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया हत्या में वादी के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।उन्होंने उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल सुरजीत पटेल,रजनेश कुमार, आरक्षी विवेक कुमार और गौतम कुमार के साथ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जिन्हे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप